Agra : उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र की उपस्थिति में गेल गैस लि.ग्रीन गैस लि. अधिकारियों की चैम्बर साथ बैठक
गेल गैस द्वारा 3 माह से ओवरड्राल के प्रोविजनल बिल गैस उपभोक्ताओं को प्राप्त होने पर चैम्बर ने जताया अक्रोश

-भुगतान देय नहीं होने पर भी एलसी बैंक में भेजे जाने पर चैम्बर ने जतायी नाराजगी
-प्रत्येक माह गेल गैस लि. व ग्रीन गैस लि. के अधिकारियों के साथ चैम्बर के साथ बैठक कराने का दिया आश्वासन – उपायुक्त उद्योग
-ग्रीन गैस द्वारा कॉमर्शियल कनैक्शन को विलम्बित करने पर उपायुक्त महोदय को चैम्बर ने कराया अवगत
गेल गैस लि.के उच्चाधिकारियो के साथ शीघ्र बैठक कराने का दिया आश्वासन- उपायुक्त उद्योग
मनोहर समाचार, आगरा । मंडलायुक्त के निदेशानुसार उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में गेल गैस लि. एवं ग्रीन गैस लि. के अधिकारियों के साथ चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल जी के नेतृत्व में संयुक्त बैठक आयोजित की गयी जिसमें चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा बताया गया कि ग्रीन गैस लि. द्वारा कनैक्शन देने में अधिक विलम्व किया जा रहा है जिसके कारण उद्यमियों एवं व्यापारियों में ग्रीन गैस के प्रति असंतोष व्याप्त है।
गेल गैस के प्रतिनिधि किशन सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान विषम परिस्थितियों के कारण ग्रीन गैस के कनैक्शन की मांग बढ़ी है, किन्तु टेंडरिंग प्रक्रिया होने के कारण कनैक्शन देने में विलम्ब हो रहा है, जैसे ही टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी ग्रीन गैस द्वारा कनैक्शन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।
उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह द्वारा ग्रीन गैस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि टेंडरिंग प्रक्र्रिया शीघ्र पूर्ण कर कनैक्शन देने का कार्य प्रारंभ करते हुए उपायुक्त उद्योग को अवगत करने के निर्देश दिये गये।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा बताया गया कि आगरा को 11 लाख घन मीटर गैस आवंटित की गयी है जिसमें पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कट नहीं है। यूपीएम गैस के डीसीक्यू में भी कोई कटौती करने की आवश्यकता नहीं है, जो अपनी विशिष्ट प्रकृति के कारण केवल टीटीजेड के उद्योगों को आपूर्ति की जा रही है। यदि यूपीएम गैस की आपूर्ति में भी कोई कटौती करने की आवश्यकता है तो इसे उद्योगों के डीसीक्यू पर लगाया जाना चाहिए, न कि उनके पिछले छह महीनों की गैस के औसत पर। उन्होंने कहा कि गेल गैस द्वारा 3 माह से ओवरड्राल के प्रोविजनल बिल गैस उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं तथा कोई भुगतान देय न होने पर भी बैक में एलसी भेजी जा रही है जिससे गैस उपभोक्ता इकाइयों का उत्पीड़न होता है।
गेल गैस के महाप्रबन्धक मार्केटिंग मदन मोहन ने बताया कि ताज संरक्षित क्षेत्र में कोल के आवंटन के सापेक्ष में आगरा के उद्योगों को गैस आवंटित की गयी थी उसी के आधार पर अनुबन्ध किये गये थे। चार वर्ष बाद अनुबन्ध के नवीनीकरण किया जाता है। 11 मार्च 2026 से खाड़ी देशों में युद्ध होने के कारण मंत्रालय द्वारा गैस के संबंध में विभिन्न निर्देश जारी किये गये।
उपायुक्त शेलेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया कि प्रत्येक माह गेल गैस व ग्रीन गैस के अधिकारियों के साथ चैबर की बैठक आयोजित करने का आश्वसन दिया गया। उन्होंने कहा कि गेल की समस्याओं के निस्तारण हेतु शीघ्र ही उच्चस्तर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय गोयल थे।





