राज्य

Agra : संस्कार, आत्मरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम बना नवज्योति का बाल संस्कार शिविर

भारत विकास परिषद् 'नवज्योति' के त्रि-दिवसीय बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

-ढाई सौ से अधिक बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार वितरित, संस्कार, स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा का दिया संदेश

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ शाखा द्वारा दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में आयोजित त्रि-दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में एक पहल पाठशाला के करीब 250 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिविर का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं परिवारों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आत्मनिर्भरता की भावना का विकास करना रहा। तीन दिनों तक आयोजित विभिन्न सत्रों में बच्चों एवं महिलाओं को व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, परिवार प्रबोधन तथा कौशल विकास से संबंधित उपयोगी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ. जूही अमित सिंघल ने बालिकाओं को सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान, उससे बचाव के उपाय तथा एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और जागरूकता से अनेक बीमारियों की समय रहते रोकथाम संभव है।

निधि अग्रवाल ने परिवार प्रबोधन विषय पर बच्चियों को संबोधित करते हुए परिवार के संस्कार, आपसी संवाद, सम्मान और जिम्मेदारियों के महत्व को समझाया। सान्या गुप्ता ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया। वहीं अविका जैन ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय सचिव एनसीआर 1 प्रमोद सिंघल एवं ब्रज प्रांत की महिला संयोजिका दीपा गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संस्थापक प्रदीप, नीता अग्रवाल एवं संजीव शशि अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शाखा की अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल ने कहा कि बाल संस्कार शिविर का उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम का विकास करना है। सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला संयोजिका मंजू रजनीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष संजय रौनक गुप्ता, अनुराग सोनल् भटनागर, नीरज नीलू जैन, मोहित सोनिया अग्रवाल एवं शेखर शिल्पी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। शिविर के संयोजक दीपक भावना भार्गव, अमित डिंपल गोयल, कपिल सोनिया गर्ग, मनीष अनुपमा गुप्ता, सुमित मनीषा गोयल, सुमित ऋचा सिंघल, संचित रूपाली मित्तल, हिमांशु गर्ग, आकाश तन्वी जैन, सीए राहुल पारुल सिंघल ने तीनों दिनों की विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन किया।

समापन समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button