बिजनेस

Agra : अब होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफ्रास्ट वाले होटल्स के लिये और भी राहत

यूपी टूरिज्म एक तीन दिन का नाईट स्टे जारी करने की होटल व्यवसायियों ने की मांग

-नोएडा ऐयरपोर्ट पर हो आगरा की ब्राडिंग

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में पर्यटक अधिकारी श्री सुरेश रावत एवं विशाल श्रीवास्तव जी के साथ बैठक आयोजित की गयी बैठक का संचालन होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान ने किया। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा 8 सूत्रीय प्रतिवेदन दिया गया।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा का पर्यटन नगरी के रूप में भारत व संपूर्ण विश्व में एक विशेष स्थान है, एवं हर व्यक्ति चाहे वह भारतीय हो या विदेशी अपने जीवनकाल में एक बार आगरा आकर ताजमहल का दीदार अवश्य करना चाहता है। पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण आगरा में ताजमहल के अतिरिक्त अन्य दो हैरिटेज स्मारक, अन्य ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल, अति प्राचीन मंदिर, बाह-बटेश्वर के मंदिर, शौरिपुर के जैन मंदिर चंबल नदी के घडियाल व बीहड, पूरा बृजक्षेत्र पर्यटक के 3 से 5 दिन आगरा में प्रवास के लिये पर्याप्त है। केन्द्र व राज्य सरकार भी आगरा के पर्यटन के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। किन्तु फिर भी कुछ रात्रि आकर्षण व सुविधाआंे की व्यवस्थाओं की कमी के कारण पर्यटक का आगरा में मोह भंग हो जाता है व रात्रि विश्राम कम हो जाता है। इन पर्यटक सुविधाओं पर सुधार किये जाने आवश्यक है। इससे आगरा की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान बेहतर बनेगी एवं पर्यटन सुगम व सुन्दर होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट पर आगरा की ब्राडिंग होनी चाहिये जिससे ऐयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को आगरा ऐतिहासिक स्थलों के बारे में ज्ञान हो सके।

होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान ने कहा कि आगरा के सभी प्रवेश मार्गों पर बृज संस्कृति आधारित भब्य प्रवेश गलियारे व द्वारों का निर्माण व लैंडस्केपिंग:- आगरा का पर्यटन नगरी के रूप में भारत व संपूर्ण विश्व में एक विशेष स्थान है। जयपुर से आगरा आने वाले पर्यटक फतेहपुरसीकरी होते हुए आगरा में प्रवेश करते हैं। उनके इस प्रवेश को अधिक आकर्षक व यह एहसास कराने के लिये वे बृज क्षेत्र की ऐतिहासिक नगरी आगरा में प्रवेश कर रहे हैं। जहाँ तीन-तीन विश्वद्वाय स्मारक है। सभी प्रवेश मार्गों पर एक अत्यन्त भब्य द्वार का निर्माण एवं उसके आस-पास 200 से 300 मीटर में सुन्दर ब्रज संस्कृति आधारित प्रतिमांए व लैन्डस्कैपिंग, फाउंटेन व लाईटिंग आदि जैसा कि एक्सप्रैैस वे से फतेहाबाद रोड पर उतरने वाले स्थान पर बनाया गया है, बनाया जाना चाहिये जिससे फतेहपुरसीकरी की खूबसूरती मंे चार चाँद तो लगेंगे ही साथ साथ आगरा में प्रवेष का एहसास भी खुषनुमा हो जायेगा। आगरा के स्मारकों, मंदिरों का इलैक्ट्रोनिक डिस्प्ले एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रचार किया जाये। आगरा के स्मारकों, मंदिरों व मेलों का प्रचार-प्रसार आगरा के प्रवेष से पूर्व स्टेशन व बस अड्डों व स्मारकों के नजदीक बड़े-बड़े इलेक्ट्रोनिक साइनेज के माध्यम से सोशल मीडिया से रील व वीडियो चलाकर किया जाये जिससे पर्यटकों को आगरा के सभी स्मारक व अन्य पर्यटन के महत्व के स्थानों का पता लग सके। आगरा 3 दिन का प्रचार हेतु ब्रोशर व पीडीएफ प्रस्तुति होटल के काउंटर पर उपलब्ध करायी जाये। आगरा के पर्यटन विकास के लिये पर्यटकों को आगरा में अधिक रोकने के लिये पर्यटन विभाग द्वारा आगरा के पर्यटन व धार्मिक स्थालों के 3 दिन के पैकेज के उच्च गुणवत्ता के छोटे वीडियोज, फिल्म व आकर्शक फोटोज व ब्रोषर के माध्यम से वर्श पर्यान्त सभी सोषल मीडियाज, टेवल साइट्स होटल आदि पर प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे आगरा में ताजमहल के अतिरिक्त अन्य स्मारक पौराणिक व धर्मिक स्थल, आगरा के बाजार, खानपान, ब्रज संस्कृति के कार्यक्रम व मेले, ठहरने की प्रदेश में सबसे अच्छी व सस्ती सुविधा का वर्णन हो जहाँ रहकर पर्यटक आगरा व आसपास के स्थलों का भ्रमण कर सके। इससे पर्यटक आगरा को केन्द्र बनाकर आगरा व आसपास की जगह बटेष्वर, चम्बल सफारी आदि का भ्रमण करना पसन्द करेगा एवं इससे आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ेगा।

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा किला, फतेहपुरसीकरी पर अबाध लेजर लाइट एवं साउंड शो एवं टिकट मूल्य तर्कसंगत किया जाये। आगरा फोर्ट पर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम नियमित रूप से चलें। साथ ही साथ फतेहपुरसीकरी मंे भी लाइट एंड साउंड षो का नियमित आयोजन हो व टिकट की दर कम की जाये जिससे सामान्य पर्यटक भी उस कार्यक्रम का लाभ उठा सके। ताजमहल पूर्वी गेट पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। ताज पूर्वी गेट पर षिल्पग्राम पार्किंग हटाने के बाद पार्किंग की व्यवस्था ठीक नहीं है एवं पर्यटक को पार्किंग हेतु परेषानी उठानी पडती है। अतः जब तक नया पार्किंग स्थल नहीं बनता है, पार्किंग की व्यवस्था को सुविधाजनक किया जाये। नौका विहार, लेजर लाईट व म्यूजीकल फाउंटेन की स्थापना करायी जाये। आगरा के शाहजहां गार्डन, पालीवाल पार्क, रामबाग, मेहताब बाग आदि में म्यूजीकल फाउंटेन, बोटिंग, एम्यूजमेंट पार्क, सफारी, पैराग्लाइडिंग आदि की विकसित किये जाने व नयापन लिये लेजर लाइट षो, फाउंटेन, झूले, बैठने की बैंचे व लैडस्कैप, लाइटस व फूड कॉनर विकसित किये जाये जिनके आकर्शक से अवष्य पर्यटक रात्रि में यहाँसमय बिताना पसन्द करेगा।

होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन ने कहा कि पर्यटकों के लिये रात्रि बाजार खोला जाये। गर्मी की अधिकता के कारण पर्यटन दिन में बाजार भ्रमण नहीं कर सकता व रात्रि में बाजार जल्दी बंद हो जाता है। आगरा में पर्यटकों के लिये एक रात्रि बाजार विकसित किया जाये जहाँ पर स्थानीय व देषी विदेषी पर्यटक आगरा आगरा के समस्त प्रसिद्ध हस्तषिल्प कला, जूता जरदोजी व अन्य सामानों के साथ – साथ आगरा की प्रसिद्ध खान-पान की स्टॉल्स का आनंद ले सके। ताजमहल व फतेहपुरसीकरी पर हैकर्स से निजात दिलायी जाये। स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह के लोग आगरा आने वाले पर्यटकों को प्रवेष मार्ग जैसे रमाडा, जवाहर ब्रिज, पुरानी मंडी, आगरा कैंट, फोर्ट स्टेषन, बस स्टैंड पर घेरते हैं जिससे पर्यटकों के मन में असुरक्षा व घबराहट पैदा होती है। फतेहपुरसीकरी पर स्थिति अधिक खराब है, इससे पर्यटक जल्दी जल्दी एक दो स्मारक देखकर वापस चला जाता है। षहर व प्रदेष की नकरात्मक छबि बनती है। प्रषासन द्वारा इसको दूर करने के प्रयास किये गये हैं किन्तु समस्या बनी हुई है। इस पर निरन्तरता निगरानी रखी जानी चाहिये।

पर्यटक अधिकारी श्री सुरेश रावत एवं विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि चैम्बर द्वारा प्रेषित समस्याओं को निस्तारण हेतु उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने होम स्टे एवं बेड एवं ब्रेकफ्रास्ट वाले होटल को मिलने वाली राहत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सदस्य संदीप आरोरा, संजीव जैन, सुनील गर्ग, ललित कुमार, रामकुमार, मोनू सिंह, जावेद अली, देवेन्द्र, अंकित बंसल, दीपक गुप्ता, सतीश चंन्द्रा, मुनेन्द्र शर्मा, राहुल गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, अनूप गोयल, मयंक मित्तल, सिर्दाथ नंदन, शिव कुमार शर्मा, अमन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button