बिजनेस

Agra : चैम्बर की सर्वोच्च समिति कोर कमेटी नये चेयरमैन हुए पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल

पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के पूर्व चेयरमैन श्री योगेन्द्र कुमार सिंघल को दी गयी विदाई

-कोर कमेटी के नये चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल ने सभी सदस्यों से सहयोग एवं मागदर्शन की करी अपील

-कोर कमेटी के पूर्व चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल द्वारा उनके कोर कमेटी के कार्यकाल में सभी सदस्यों द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु दिया धन्यवाद

मनोहर समाचार, आगरा । नेशनल चैम्बर की बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा चैम्बर की सर्वोच्च समिति कोर कमेटी के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल को चैम्बर के संविधान के अनुसार कोर कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई दी गयी, साथ ही कोर कमेटी के नये चेयरमैन अमर मित्तल का स्वागत किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि कोर कमेटी चैम्बर की सर्वोच्च समिति होती है तथा इसका चेयरमैन होना गौरव की बात है। पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कोर कमेटी चेयरमैन श्री योगेन्द्र कुमार सिंघल जी द्वारा चैम्बर को समय-समय पर मागदर्शन देकर चैम्बर का मार्ग प्रशस्त किया गया और हम आशा करते हैं कि चैम्बर की कोर कमेटी के नये चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष श्री अमर मित्तल जी द्वारा भी चैम्बर को सहयोग व मार्गदर्शन किया जाता रहेगा जिससे चैम्बर अनन्त उचाईयों को छूएगा।

पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के नये चेयरमैन अमर मित्तल ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह चैम्बर के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहे जिससे चैम्बर की गरिमा में निरन्तर वृद्धि होती रहे।

पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के पूर्व चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि उनके कोर कमेटी के सत्र में सभी का उचित मार्गदर्शन होने पर सभी को धन्यवाद दिया गया।

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर के संविधान के नियमानुसार कोर कमेटी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून तक होता है। कोर कमेटी चैम्बर की सर्वोच्च समिति होती है जिसमें प्रत्येक वर्ष उतरते हुए क्रम में चैम्बर का वरिष्ठता पूर्व अध्यक्ष कोर कमेटी का चेयरमैन होता है।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजय अरोरा, देवेन्द्र गोयल, विवेक जैन, अनूप गोयल, केशव दत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अनूप गोयल, गोमित जैन, विजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, नितीन अग्रवाल, राकेश चौहान, नारायन भरानी, मयंक कुमार अग्रवल, अम्बुज गोयल, रंजीत सामा, राजकुमार भगत, प्रशांत जैन, संजीव कुमार गुप्ता, शम्भु कुमार अग्रवाल, विवेक मित्तल, मयंक अग्रवाल, सुशील बंसल, अनिल कुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, तरून अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, सचिन सारस्वत, धर्मगोपाल मित्तल, मयंक मित्तल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button