Agra : टीटीजेड में बिजली कनैक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने दिखाया गंभीर रुख
टीटीजेड पर विधिक राय हेतु सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता, प्रदेश सरकार एवं उद्योग मंत्रालय करेगेे संयुक्त बैठक

-चैम्बर के अनुरोध पर आगरा से नोएडा के मध्य विकसित होंगे विभिन्न प्रकार के उद्योग
-500 से 700 एकड़ भूमि चिन्हित करने के अवनीश अवस्थी को दिये निर्देश
-चैम्बर प्रतिनिधिमंडल तलाशेगा न्यूजीलैंड में निर्यात के अवसर
-लीहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने के लिये माननीय मंत्री करेगेे उप्र मुख्यमंत्री से वार्ता
-दूसरे चरण की दिल्ली मे बैठक शीघ्र करने का दिया आश्वासन
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आगरा भम्रण के दौरान केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल मिला। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि टीटीजेड की शर्तों के कारण यहां नये उद्योग लगाना तथा उद्योगों का विस्तारीकरण पूर्णतः प्रतिबन्धित है। इसलिये आगरा औद्योगिक क्षेत्र में संभवतः पूरे देश में अत्यन्त ही दयनीय स्थिति में है। वर्तमान मेे विषम परिस्थितयों के कारण उद्योगों में गेल गैस द्वारा सप्लाई की जा रही गैस में कटौती जा रही है तथा वर्तमान में उद्योगों को विद्युत कनैक्शन भी नहीं दिये जा रहे हैं जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्युत कनैक्शन दिये जाने पर रोक नहीं है। अतः उद्योगों को ईधन के विकल्प के रूप में विद्युत कनैक्शन दिलवाये जाये।
चैम्बर द्वारा अवगत करायी गयी टीटीजेड की इस समस्या के प्रति मंत्री प्रियूष गोयल काफी गंभीर रूख दिखते हुए कहा टीटीजेड की समस्या की पर लीगल राय हेतु सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता, प्रदेश सरकार व वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त बैठक कराकर लीगल ओपिनियन ली जायेगी।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा बुजुर्गों का शहर बनता जा रहा है बहुत बडी संख्या में आगरा से ब्रेन-ड्रेन हो रहा है। आगरा से युवाओं का पलायन रोकने के लिये नॉन पोल्यूटिंग इंडस्ट्री की स्थापना की जानी चाहिये। आगरा व जेवर के मध्य नेशनल इंडस्ट्री कॉमर्स द्वारा भव्य योजना के अंतर्गत इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा रहा है। मंत्री द्वारा अवनीश अवस्थी को निर्देश दिये गये कि 500 से 700 एकड भूमि आगरा से नोएडा के मध्य तालाश कर शीघ्र ही इंडस्ट्रियल पार्क बनाये जाने का आश्वासन दिया जिसमें भिन्न-भिन्न उद्योगों जैसे आईटी, ऑटोमोबाइल, स्पाईस आदि की स्थापना की जायेगी। मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि चैम्बर द्वारा शीघ्र ही दूसरे चरण की बैठक दिल्ली में आयोजित की जायेगी।
चैम्बर द्वारा मंत्री को औद्योगिक आस्थानों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने के लिये अवगत कराया गया जिससे इंडस्ट्री को स्थानांतरित कराने के लिये उद्यमियों एवं व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मंत्री द्वारा चैम्बर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही वह इस संबंध मे मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता करेंगें।
चैम्बर प्रतिनिनिधिमंडल द्वारा न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री माननीय Todd McClay से भेंट की गयी जिसमें निर्यात प्रोत्साहन हेतु नीतियों पर वार्ता की गयी। व्यापार एवं निवेश मंत्री Todd McClay द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को निर्यात हेतु औद्योगिक वार्ता हेतु न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा न्यूजीलैंड के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल न्यूजीलैंड में भ्रमण कर निर्यात के सुनहरे अवसर को तलाशेंगी।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि मंत्री के साथ हुई चैम्बर की वार्तानुसार शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामनें आयेंगे जिससे आगरा के उद्योगों के लिये विकास की नई राहें खुलेंगी। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल रहे।




