Agra : श्री कृष्ण लीला महिला उत्थान समिति को लायंस क्लब आगरा आकाश ने भेंट की सिलाई मशीन

मनोहर समाचार, आगरा। लायंस क्लब आगरा आकाश के पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण लीला महिला उत्थान समिति केंद्र पहुंचकर एक सिलाई मशीन भेंट की। लायंस क्लब के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने मशीन भेंट करते हुए कहा कि “लायंस क्लब आगरा आकाश हमेशा आगे रहा है, और आगे भी रहेगा।”
इस अवसर पर क्लब कॉर्डिनेटर एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि “क्लब के ज्यादातर सदस्य श्री कृष्ण लीला से जुड़े हुए हैं और उन्हें बेहद खुशी है कि वे सही जगह सेवा कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में श्री कृष्ण लीला और यह केंद्र दिन रात प्रगति कर रहा है।”
महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि “40 दानदाताओं के सहयोग से एक भवन खरीदा और 2015 से यह केंद्र प्रारंभ हुआ।” उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि “शीघ्र ही कुछ नए कोर्स प्रारंभ करने की योजना है।”
इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, आगरा आकाश के पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब कॉर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता, नितिन अग्रवाल, समिति के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, लीला संयोजक शेखर गोयल, अनूप गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, मुन्नालाल, अध्यापिका सीमा सिंह, खुशबू बिरला, विनीत सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





