Agra : ताज नगरी की बेटी ने बढ़ाया आगरा का मान, अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए लंदन रवाना

मनोहर समाचार, आगरा। असिस्टेण्ट प्रोफेसर डॉ. रंगोली श्रीवास्तव एमडीएस (गोल्ड मेडलिस्ट) को अंतराष्ट्रीय स्तर की लंदन में आयोजित होने वाले ग्लोबल लेड एक्सपोज़र पर द्वितीय वार्षिक शोध सम्मेलन कॉन्फ्रेंस में अपना रिसर्च प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 3–4 जून को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन इंग्लैण्ड , लन्दन में आयोजित होगा।

आगरा निवासी इनके पिता उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीयकृत बैंक में वित्तीय सलाहकार है । माता राजस्थान सरकार में अंग्रेज़ी व्याख्याता जूही श्रीवास्तव, भाई चार्टर्ड अकाउटंट अविरल श्रीवास्तव और भाभी वित्तीय सलाहकार आकांक्षा ,पति शोभित श्रीवास्तव पेशे से इंजीनियर भारतीय रेल सेवा, ससुर रोहित श्रीवास्तव एवं सांस शर्मिला श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, रीना सहित स्वेछा और ऐश्वर्य अस्थाना एवं समस्त रिश्तेदारों में खुशी की लहर है ।
उन्होंने बताया कि “वर्ष भर के अंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीसरी कांफ्रेंस में भारत सें भाग ले रही है।”
डॉ रंगोली श्रीवास्तव ने अपनी स्नातक और परास्नातक (पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) डिग्री में भी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है । इनके व्यक्तित्व की विशेषता हँसता हुआ चेहरा और हंसमुख स्वभाव है ।





