Agra : भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने नम आंखो से किया कन्याओ को विदा
सेहरा पहन बेंड बाजो के साथ घोड़े पर सवार हुए दुल्हे

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा 24वां सरल सामूहिक विवाह महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर पर किया गया। सीताराम कॉलोनी से ढोल नगाड़े बैंड बाजे के साथ सेहरा बांध घोड़ों पर सवार होकर बारात महालक्ष्मी मंदिर पहुची। मंच पर सभी दुल्हों का शाखा की महिलाओं द्वारा तिलक कर आरता किया।

वर वधू ने एक दुसरे के गले मे वरमाला पहनायी इसके पश्चात मंडप में सात फेरे लेकर जन्म जन्म तक साथ निभाने का वचन दिया। सात फेरों के सातों वचन के साथ 6 कन्याओं का विवाह पूर्ण विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ वैदिक रीति रिवाज के साथ पंडित हरी बाबू शास्त्री द्वारा संपन्न कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गुरू श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा महामंडलेश्वर अरूणादास जी महाराज, मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, के के चौहान द्वारा दीप प्रजलित कर हुआ। कार्यक्रम में आगरा के विभिन्न संगठनों के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
शाखा के मुख्य संरक्षक केशव दत्त गुप्ता द्वारा संस्कार शाखा द्वारा 24 वर्षों में किए गए कन्याओं के विवाह के बारे में जानकारी दी। पूर्व डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता द्वारा मुख्य उद्बोधन किया गया। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बंसल ने कन्याओं के समस्त उपहार की व्यवस्थाएं संभाली। संचालन ऋषि अग्रवाल ने किया। प्रदीप मित्तल द्वारा समस्त उपहार की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में विदाई के समय आगरा की मुख्य रामलीला के महामंत्री राजीव अग्रवाल व मुरारी प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रही।
कार्यक्रम में जेपी बंसल, यूडी शर्मा, पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, नीरू गुप्ता, संगीता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीतू बंसल, निहारिका अग्रवाल, शशि चौहान, संध्या मित्तल, उर्मिल बंसल के अलावा महिलाओं द्वारा कार्यक्रम को रचनात्मक किया गया।





