धर्म

Agra : शिव भक्ति के रंग में रंगा कावेरी मंदिर परिसर

अभिषेक, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक, पूजन, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल एवं अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा भोले बाबा के अभिषेक एवं पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और शिवत्व को जागृत करने का अवसर है। भगवान शिव त्याग, तप और कल्याण के प्रतीक हैं। उनके अभिषेक और आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की व्यवस्था में कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर पर उपाध्यक्ष राकेश गर्ग एवं अतुल बंसल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, मंत्री आरके श्रोतिय, कोषाध्यक्ष सतीश, अंकेशक राकेश खंडेलवाल, मनीष गोयल, रविंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राकेश मोहन, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button