Agra : दीपों की रोशनी और कीर्तन से गूंज उठा दरबार परिसर

मनोहर समाचार, आगरा। धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व की पावन खुशियों में, कैलाशपुरी गुरुद्वारा सिंधी दरबार का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

शुरुआत कीर्तन दरबार और गुरु बाणी के मधुर स्वर से हुई, जहां स्वामी गुरुमुखदास उदासीन, दीपक उदासीन और संगत ने शबद-वाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल किया। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

सेवा में मुख्य रूप से गुरु सेवक श्याम भोजवानी, भगवान अवतानी, कीर्ति उदासीन, चांदनी भोजवानी, कौशल्या देवी, गुरदासमल संगतानी, नन्दलाल छतानी, श्याम मोहनानी, राजेश लालवानी, अश्वनी असवानी, हर्षित उदासीन, हर्षिल भोजवानी, ठाकुर अवतानी, सनी, सोनू, सीतल, अशोक, राजू, तुलसी,बाबू, कविता,नीता, सिमरन, भाविका, सौम्या, गीता सहित अनेक श्रद्धांलु उपस्थिति रहे।





