धर्म

Agra : गौशाला में गूंजा ‘जय श्री राम’ का स्वर, सुंदरकांड पाठ से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

छठवें मासिक सुंदरकांड में पूज्य महंत श्री रामदास जी महाराज की अमृतमयी वाणी की हुई श्रद्धालुओं पर वर्षा

मनोहर समाचार, आगरा। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में छठवें मासिक सुंदरकांड का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति डॉक्टर हनुमान दंदरौआ धाम सरकार, भिंड के पूज्य महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज की रही। उनके सान्निध्य में सैकड़ों श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करने एवं उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामनिवास गुप्ता द्वारा सुंदरकांड की सुमधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। संपूर्ण वातावरण श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। सुंदरकांड के प्रत्येक चौपाई और दोहे पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए।

अपने प्रेरक प्रवचन में पूज्य महंत श्री रामदास जी महाराज ने कहा कि सुंदरकांड केवल पाठ नहीं, बल्कि जीवन में साहस, विश्वास और भक्ति का संचार करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि जब-जब जीवन में संकट आए, तब-तब हनुमान जी का स्मरण और सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति को नई ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है।

इस अवसर पर होली के गीतों के साथ फूलों और गुलाल की होली भी खेली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर बलकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, सोनू गोयल, मनीष अग्रवाल, जगवीर जादौन, राम भाई, भोला, अर्चित पांड्या, मनोज अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, राजू गुप्ता, दीपचंद, पिंकी अग्रवाल, नीतू गुप्ता, रुचि गुप्ता, ऋचा अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रितेश गुप्ता, सिमरन गुप्ता, श्रेया गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button