धर्म

Agra : दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर माल रोड पर भक्ति व संगीत से सजा सुंदरकांड पाठ

मनोहर समाचार, आगरा। प्राचीन श्री दक्षिणमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और संगीतमय वातावरण के बीच दीक्षित परिवार एवं बाबा के भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा, जहाँ भजन सम्राट बिरज किशोर भैया जी ने सुंदरकांड के भावपूर्ण प्रसंगों को मधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत कर भक्तों को प्रभु श्रीराम की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूल-बंगला सजावट कर सजाया गया। बाबा का अद्भुत श्रृंगार , जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बताया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के महंत श्री योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि, सुंदरकांड पाठ से मन को शांति, आत्मा को बल और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और भक्ति का संचार होता है।

वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सेवा, संस्कार और आपसी प्रेम की भावना प्रबल होती है। हम सभी को मिलकर ऐसे पुनीत कार्यों में निरंतर सहभागिता निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से माधव भारद्वाज, अमित कपूर, श्याम भोजवानी, गोपाल शुक्ला, पंकज,अमित, मनोज, रामनिवास गुप्ता, टिकम सिंह सहित अन्य सेवक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button