धर्म

Agra : रेशमी शर्मा के सुरों से गूंजेगा अग्रवन

पहली बार निशान यात्रा संग निकलेगी पांच दूल्हों की बारात

12 मार्च को लाड़ली बहन विवाह और 13 को होगा संकीर्तन
शाम को महिलाएं मेंहदी से रचाएंगी अपने हाथ

मनोहर समाचार, आगरा। वाटरवर्क्स के अग्रवन में भक्ति की रसधार बहेगी। रमणीक श्रृंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। अग्रवन को खाटू का कला भवन के रूप में सजाया जाएगा। कमला नगर में सोमवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति के संस्थापक अंकुर खण्डेलवाल व निष्कर्ष गुप्ता ने दी।

अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय छटवें स्थापना दिवस की श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव कि तैयारियां जोरो से चल रही है। 12 मार्च को पांच लाड़ली बहन विवाह का आयोजन खाटूश्याम मंदिर में होगा। सुबह निशान यात्रा संग बारात प्रातः आठ बजे श्री मन:कामेश्वर मंदिर से आरंभ होकर रामबारात मार्ग से होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर पर पहुंचेगी। हाथो में निशान लिए श्यामप्रेमी मार्ग में ढोल-नगाड़ो पर थिरकते हुए फूलों और गुलाल की होली खेली जाएगी। निशान यात्रा में पांच घोड़ी पर दूल्हों के साथ गणेश जी, राम दरबार, कैला देवी, सालासर बालाजी साहित कई झांकियां और खाटू नरेश का डोला शामिल होगा। शाम को मंदिर परिसर में महिलाएं अपने हाथो को श्याम नाम की मेहंदी से रचाएंगी।

कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने बताया कि 13 मार्च को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में संकीर्तन में श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, पुष्प और इत्र वर्षा की जाएगी। अग्रवन में बिहार समस्तीपुर से प्रख्यात भजन गायिका रेशमी शर्मा, हरियाणा से हर्ष तनेजा और आगरा से राजा पुरोहित अपने भजनों से बाबा को रिझायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button