धर्म

Agra : जिला पंचायत ने आयोजित किया सुंदरकांड पाठ व मातृ वंदन समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। शमशाबाद स्थित जीआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस परिसर में जिला पंचायत द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं मातृ वंदन स्वागत समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गिरजा देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि “कार्यक्रम के अंतर्गत 1500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई, जो मातृ सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि “जिला पंचायत द्वारा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मातृ वंदन समारोह हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव उदाहरण है, जिससे महिलाओं को सम्मान के साथ अपनत्व का अनुभव होता है।”

डॉ. बबिता चौहान ने कहा कि “मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है। जब समाज अपनी मातृशक्ति का सम्मान करता है, तभी सामाजिक संतुलन और नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि मातृ वंदन जैसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रेरणा देते हैं।”

पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “नारी का सम्मान ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। सुंदरकांड पाठ जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मातृ वंदन समारोह महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।”

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button