राज्य

Agra : आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ उप्र के भजन रसधार में गूंजे भक्ति और देशभक्ति के सुर

कलाकारों को मिले उचित सम्मान और उचित मानदेय मनीष अग्रवाल रावी

आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी कला और कलाकारों के संवर्धन के लिए करेगी काम अध्यक्ष रिंकू प्रवीन वर्मा

मनोहर समाचार, आगरा। आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतापपुरा स्थित द रमाना ग्रांड में भजन रसधारा एवं कलाकार परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश गोयल सदस्य, छावनी परिषद, रविंद्र सिंह सीनियर जेसीओ सेना पुलिस, मनीष अग्रवाल अध्यक्ष, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, संदीप उपाध्याय महासचिव, सौरभ सिंघल एवं पंकज गोयल, रिंकू प्रवीण वर्मा, कमलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में टी-सीरीज भजन गायक पंडित मोहन शर्मा ने अपने मधुर कंठ से आध्यात्मिक एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति रस में डूबे वातावरण ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।


संस्था की ओर से वरिष्ठ कलाकार सुभाष सक्सेना, दिनेश शर्मा, देवकीनंदन नंदन, दिनेश सचदेवा, अमन, हरीश आहूजा सहित आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी के संरक्षक दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मनोज कोहली एवं संजीव अरोड़ा को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी के सभी पदाधिकारियों को संस्था की दायित्व का प्रमाण पत्र वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल महासचिव संदीप उपाध्याय द्वारा प्रदान किए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिंकू प्रवीण वर्मा, महासचिव कमलप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष भीम सिरोमणि, डॉ मंजरी शुक्ला, पंकज वर्मा,, सचिव रोहन सिंह अनिल वर्मा साहिल चौहान निधि सोनी, कार्यकारिणी सदस्य ललित शर्मा, योगेश शर्मा, प्रणव सिंह, अनूप सिंह,सुजाता शर्मा, नीरज कपूर, अमित आर्यन, बॉबी कनौजिया, , अपूर्व सिंह, श्रीकांत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button