Agra : मां चामुण्डा देवी का वार्षिक मेला 1 अप्रैल से, 30 मार्च को मंगल कलश यात्रा
प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी मंदिर में भक्ति भाव से आयोजित किया जाएगा वार्षिक मेला

-30 मार्च को कलश यात्रा, 1 अप्रैल को छप्पन भोग, 2 को देवी जागरण व 3 अप्रैल को होगा भण्डारा
मनोहर समाचार, आगरा। प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी (राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। 30 मार्च को मंगल कलश यात्रा के साथ वार्षिक मेला का शुभारम्भ होगा। 1 अप्रैल को छप्पन भोग, 2 अप्रैल को भव्य फूल बंगला व देवी जागरण और 3 अप्रैल को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी चरण सेवक व पदाधिकारियों दी मंदिर परिसर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रमम में देते हुए श्रद्धालुओं को मेले में आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मां भगवती के खूब जयकारे गूंजे।

मंदिर के महन्त वीरेंद्र ब्रह्मचारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को सर्वप्रथन विधि विधान से पूजन के साथ कलश स्थापना के साथ वार्षिक मेले का शुभारम्भ होगा। उसके उपरान्त कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें 3 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर बैंड बाजों के साथ श्रद्धा भाव में नाचती गाती चलेंगी। कलश यात्रा का शुभारम्भ शाम 4 बजे मंदिर से मधु बघेल करेंगी। कलश यात्रा न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी। 1 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रंगार व फूल बंगला के साथ छप्पन भोग लगाए जाएंगे। 2 अप्रैल रात को देवी जागरण होगा, जिसका शुभारमम्भ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जी प्रांत प्रचारक ब्रिज क्षेत्र करेंगे। 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल राज चरण सेवक, मेला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह भगोर, कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा, मेला सहअध्यक्ष कमल अग्रवाल, राहुल जैन, राकेश वर्मा, रवि सिसोदिया,भानु शर्मा, मनोज वर्मा, नीरज जैन, चिराग शर्मा, हरि मोहन कटरा,श्याम पंडित, लाल पापड़ वाले, विष्णु चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, संरक्षक संतोष शर्मा, रोहित जैन, आशीष जैन, विद्युत अग्रवाल, सनी अग्रवाल, अरुण वर्मा, शिवम पंडित, बॉबी पंडित शिवम चौधरी रोहित यादव, संजय चोपड़ा, संजय कश्यप,अंजली मिश्रा आदि उपस्थित थे।





