Agra : अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी भंग, शीघ्र होगा गठन

मनोहर समाचार, आगरा श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के अंतर्गत कार्यरत अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की दि वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय होटल अतिथिवन में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है एवं नवीन कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन किया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल के अनुसार संगठन की महिला इकाई के रूप में कार्यरत अग्रवाल महिला मंडल में 9 संयोजिका एवं 21 मंडल सदस्यों सहित 30 महिलाओं की कार्यकारिणी है! तथा चार महिला संरक्षक हैं! वर्तमान महिला मंडल को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है क्योंकि आगामी 10 मई को श्री अग्रवाल सेवा संगठन की नवीन कार्यकारिणी 2026-28 के चुनाव एवं घोषणा की जाएगी तथा उसके उपरांत शीघ्र महिला मंडल का भी गठन किया जाएगा।
मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग के सानिध्य में संपन्न बैठक में महिला मंडल की संयोजिकाऐं रेखा अग्रवाल, आशा बंसल, अर्चना अग्रवाल, बबीता मित्तल, संध्या गर्ग, संगीता गर्ग, प्रिया अग्रवाल, नेहा गर्ग एवं निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका की विशेष उपस्थिति रही।





