बिजनेसस्वास्थ्य

Agra : नेशनल चैम्बर ने 100 दिन के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियाँ

गेल गैस उपभोक्ता इकाइयों को दिलायी बड़ी राहत गैस पर नहीं लगेगा कोई कट

-आगरा की शान बेडई को ओडीओसी में शामिल किये जाने का प्रस्ताव भेजा चैम्बर ने  निदेशक उद्योग कानपुर को

-टीटीजेड में उद्योगों को आ रही बाधाओं को दूर करने का किया जा चैम्बर द्वारा भरसक प्रयास आवश्यकता पड़ने पर चैम्बर द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में की जायेगी पैरवी

-टीटीजेड एवं अन्य औद्योगिक समस्याओं को उद्योग मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल के समक्ष उठाया चैम्बर ने

-न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री Toddy McClay द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को निर्यात के अवसर तलाशने हेतु किया गया आमंत्रित

-चैम्बर के प्रयास से ट्रैफ़िक सुधार में आवश्यक सुधार – चैम्बर के अथक प्रयासों से फाउंड्री नगर सेटेलाईस बस अड्डा हुआ प्रारंभ

-चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार

-औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक सिटी बसों के संचालन कराये जाने की चैम्बर ने की पहल

-आगरा में प्रथम बार माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा चैम्बर के सदस्यों का सम्मान

-चैम्बर द्वारा प्रथम बार विजन 2047 -आगरा इंडस्ट्री कॉनक्लेव द्वारा औद्योगिक समस्याओं पर मंथन करने हेतु समस्त विभागाध्यक्षों को लाया एक मंच पर

-मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जमुनाब्रिज मालगोदाम पर पुनः सीमेन्ट की रैक प्लेस करने का किया जा रहा है प्रयास

-चैम्बर के कार्यों को और अधिक सक्रिय एवं बेहतर बनाने हेतु सुझाव देने हेतु सदस्यों से की अपील – चैम्बर अध्यक्ष

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर सभागार में सत्र 2026-27 के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने पर चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही मेरे कार्यों की प्राथमिकता में आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र में ग्रसित उद्योगों को मुक्त कराने के लिये मेरे द्वारा चैम्बर की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उद्योग एवं व्यापार के हित में अपना पक्ष पूर्णतः मजबूती से रखने हेतु अधिवक्ता नियुक्त कर दिया गया है। आगरा में व्हाइट कैटेगिरी, गैर प्रदूशणकारी उद्योगों को विद्युुत कनेक्शन देने हेतु मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग के साथ लगातार बैठकें आयोजित की गयी है। आषा की जाती है टीटीजेड में सुनवाई हेतु निर्धारित तिथि 13 जुलाई 2026 को आगरा के उद्योगों के लिये अच्छे परिणाम सामने आयेेंगे।

2. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल  के आगरा भ्रमण के दौरान चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनसे भेंट की गयी जिसमें प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। मंत्री द्वारा टीटीजेड की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक संयुक्त बैठक आर्टोनी जनरल तुशार मेहता, मुख्य सचिव उ.प्र.एवं उद्योग मंत्रालय के साथ संयुक्त बैठक करने का आष्वासन दिया गया। इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री Toddy McClay सें भेंट कर निर्यात प्रोत्साहन हेतु नीतियों पर भेंट की गयी जिसमें व्यापार एवं निवेश मंत्री द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को औद्योगिक वार्ता हेतु न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया गया।

3. विगत माह में विषम परिस्थितियों के कारण गेल गैस लि. द्वारा उद्योगों में गैस की कटौती की जा रही थी तथा गेल गैस द्वारा गैस उपभोक्ता इकाइयों द्वारा विगत 6 माह से (सितम्बर 2025 से मार्च 2026) का गैस का जो उपभोग किया गया था उस पर कटौती लगाते हुए उसके आधार पर गेल गैस द्वारा उपभोक्ता इकाइयों को बिलिंग कर रहे थे तथा उपभोक्ताओं को प्रोविजनल ओवरड्राल के बिल प्राप्त हो रहे थे। चैम्बर द्वारा गैस उपभोक्ता इकाइयों की समस्या को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व उपायुक्त उद्योग के साथ बेठकें आयोजित की गयी साथ ही साथ चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल सीईओ गेल गैस लि. नोएडा आशु सिंघल, सीजीएम जफर खान से मिला तथा उन्हें आगरा की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सीईओ गेल गैस लि.नोएडा आशु सिंघल, सीजीएम जफर खान, द्वारा दिनांक 29 जून 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में चैम्बर की समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। अंततः चैम्बर के प्रयास रंग लाये और दिनांक 29 जून 2026 की बोर्ड बैठक में चैम्बर की मांग को स्वीकार करते हुए गैस की गणना 6 माह के एवरेज पर न लेकर 80 प्रतिशत डीसीक्यू के आधार पर करने का निर्णय दिया गया।

4. सामाजिक एवं न्याय आधिकारिता मंत्री भारत सरकार वीरेन्द्र कुमार खटीक द्वारा चैम्बर के सदस्यों का प्रथम बार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा की उद्यमी एवं व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी होती है इसलिये इनका सम्मान सर्वोपरि है। चैम्बर सदस्यों को माननीय मंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त होने पर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया गया।

5. चैम्बर के अथक प्रयासों द्वारा प्रथम बार विजन 2047 – आगरा इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन मुख्य अतिथि एवं उ.प्र. एमएसएई मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ आयोजन किया गया जिसमें चैम्बर द्वारा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उप्र कानपुर विजयेन्द्र पांडियन, मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह आदि अन्य विभागाध्यक्षों के साथ आगरा की औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के लेकर गहन मंथन किया गया।

6. आगरा प्रवास पर आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेष कुमार से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा भेंट की गयी तथा उन्हें चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस समारोह में आने के लिये आमंत्रित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा चैम्बर के अनुरोध को स्वीकृति प्रदान होने के उपरान्त 5 अगस्त 2026 को चैम्बर का 78वाँ स्थापना दिवस समारोह माननीय ज्ञानेष कुमार के मुख्य अतिथ्य में मनाया जाना सुनिष्चित किया गया।

7. चैम्बर के अथक प्रयासों द्वारा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु सेटेलाईट बस अड्डे को प्रारम्भ कराया गया जिससे हाथरस, एटा व अलीगढ़ आदि की लगभग 350 बसें शहर के मध्य आईएसबीटी से संचालित न होकर सेटेलाइट बस अड्डे से प्रारंभ करायी गयी हैं जिससे शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके।

8. औद्यागिक आस्थानों में श्रमिकों को समय से पहुँचाने हेतुु सिटी बसों का संचालन प्रतिष्ठानों तक किये जाने के लिये ट्रांसपोर्ट प्लानर रिशु मुना के साथ बैठक आयोजित की गयी।

9. आगरा की औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के संबंध में चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल से उनके कार्यालय में मिला तथा उनको टीटीजेड, औद्योगिक आस्थानों में अधिक लगाये गये रख-रखाब शुल्क, गेल गैस आदि समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।

10. विषम परिस्थतियों में प्रधानमंत्री द्वारा तेल बचाओं की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का आहान करते हुए पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें चैम्बर द्वारा सभी उद्यमियों एवं शहरवासियों से अपील की गयी कि सभी को सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का संकल्प लिया जाना चाहिये।

11. चैम्बर द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वगणना की जानकारी व सदस्यों को जागरूक करने के लिये डीप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी द्वारा सभी सदस्यों को प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

12. उप मुख्यमंत्री उ.प्र केशव प्रसाद मौर्य के आगरा प्रवास के दौरान चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनसे भेंट कर आगरा की समस्याओं संबंध मे अवगत कराया गया।

13. आयकर की नई जानकारी एवं आयकर अधिनियम 2025 पर एवं आयकर के अधिनियम पर सदस्यों के ज्ञानवर्धन को कपिल गोयल एवं रानो जैन के साथ सेमीनार आयोजित की गयी।

14. आगरा में मैट्रो की कार्ययोजनाओं की जानकारी एवं परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय से वार्ता की गयी जिसमें उन्होंने चैम्बर साथ मैट्रो परियोजना के बारे में विभिन्न जानकारी साझा की गयी।

15. खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु आगरा में आयोजित फूड कॉन्क्लेव में फूड प्रोसेसिंग पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया एवं सहायक खाद्य आयुक्त महेन्द्र खाद्य प्रसंस्करण से शहनाज एफएसएसएआई भारत सरकार नई दिल्ली से प्रीति सिंह द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर विभिन्न जानकारी प्रदान की गयी।

16. इसी के साथ चैम्बर द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो, पर्यटन अधिकारी, प्रमुख सचिव राज्यकर उत्तर प्रदेश, सीजीएसटी कमिश्नर सुरक्षा कटियार, प्रधानाचार्य खाद्य विज्ञान प्रषिक्षण केन्द्र लोकश् कुमार आदि विभागाध्यक्षो के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि लैदर पार्क पर पेडों के कारण लगी रोक हटाने के लिये भी प्रयास किये जा रहे हैं। दिनांक 17 सितम्बर 2026 सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है। चैम्बर द्वारा जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उद्योगों के हित में इस पर लगी रोक हटाने के लिये अपना पक्षा रखा जायेगा।

प्रैस वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय गोयल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button