बिजनेस

Agra : नेशनल चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने गैल गैस लि. आशु सिंघल से की मुलाकात

गैस की समस्याओं एवं सुझावों से से चैम्बर ने कराया अवगत

-गेल की समस्याओं के प्रति गंभीर दिखे गेल गैस लि. के सीईओ व सीजीएम

कॉन्ट्रेक्टेड मात्रा का 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत पर कट लगाने के प्रस्ताव को आगामी 29 जून को आयोजित बोर्ड की बैठक में रखने का दिया आश्वासन- आशु सिंघल

ओवरड्राल के प्रोविजनल बिल की समस्या शीघ्र होगी समाप्त – सीजीएम जफर खान

आगामी माह में चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक करने का दिया आश्वासन

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में गेल गैस लि0 नोएडा के सीईओ श्री आशु सिंघल एवं सीजीएम (सीजीडी मार्केटिंग) श्री जफर खान, चीफ फाईनेंस ऑफिसर श्री अमित झलानी जी से उनके नोएडा स्थित गेल गैस के कार्यालय मे मिला।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि “गेल गैस द्वारा गैस उपभोक्त इकाइयों द्वारा विगत 6 माह से जो (सितम्बर 2025 से मार्च 2026) का गैस का जो उपभोग किया गया था, उस पर कटौती लगाते हुए उसके आधार पर गेल गैस द्वारा गैस उपभोक्ता इकाइयों को बिलिंग कर रहे थे,  जिससे गैस उपभोक्ता इकाइयों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा था।” इस संबंध में सीईओ गेल गैस लि. आशु सिंघल द्वारा अवगत कराया गया कि “गेल गैस द्वारा दिनांक 29 जून को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया जायेगा कि कॉन्ट्रेक्टेड मात्रा डीसीक्यू का उसका 75 या 80 प्रतिशत करते हुए 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत का कट कॉन्ट्रेक्टेड मात्रा पर लगायेंगे न कि गत 6 माह के एवरेज पर जिससे गैस उपभोक्ता इकाइयों को ओवरड्राल के बिल नहीं आयेंगे। यह प्रस्ताव दिनांक 29 जून को आयोजित बोर्ड की बैठक में पारित करने हेतु भेजा जायेगा।”

गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन ने कहा “एलसी की समस्या, बिलिंग की समस्या आदि पर चीफ फाईनेंस अधिकारी अमित झलानी से विचार विमर्श किया गया झलानी ने चैम्बर को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक बैठक सीईओ व अन्य अधिकारियों के साथ आगरा में गैस उपभोक्ता इकाइयों के साथ आयोजित की जायेगी जिसमें एलसी की समस्या व बिलिंग की समस्या आदि का निस्तारण किया जायेगा।”

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन, सदस्य अंशुल अग्रवाल, एवं पारसा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button