Agra : भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर जीवन रक्षक मुहिम

मनोहर समाचार, आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रीय महसचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर पर आयोजित किया। जिसमें करी 50 रक्तवीरों ने रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने की मुहिम में अपना अमूल्य योगदान दिया। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल और महानगर अध्यक्ष निशांत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

मंच से पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करने के साथ महासंघ के प्रदेश महामंत्री वीके मित्तल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने रक्तदान की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष देशभर में रक्तदान शिविर लगाकर जीवन बचाने का अभूतपूर्व कार्य किया जाता है।
इस रक्तदान शिविर के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री आशीष शर्मा, मयंद खण्डेलवाल, राहुल अग्रवाल, शैलेन्द्र शर्मा, शुभम चक, ओमप्रकाश गोयल, जितेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता, राजेश मित्तल, धर्मेन्द्र, प्रमोद, रमाकांत आदि मौजूद रहे।





