धर्म

Agra : 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ

भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकली भव्य कलश यात्रा

-कथा व्यास देवी माहेश्वरी श्रीजी ने सुनाया वृंदावन महात्म्य

मनोहर समाचार, आगरा। विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्री राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर से निकली कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम संदेश दिया। यात्रा में भजन-कीर्तन, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सायंकाल कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी (वृंदावन धाम) ने वृंदावन महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि वृंदावन केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला भूमि है। उन्होंने कहा कि वृंदावन की रज का स्पर्श भी मनुष्य के जीवन को धन्य बना देता है तथा राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त करने का सरल माध्यम भक्ति है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान पदमचंद अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल रहे। दैनिक यजमान के रूप में सतीश देव त्यागी-गीता त्यागी तथा गौरव पोद्दार-संगीता पोद्दार ने पूजन-अर्चन किया।

संस्थान के अध्यक्ष उमेश कंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अजय गोयल, कोषाध्यक्ष कालीचरण गोयल, विशिष्ट सहयोगी वीरेंद्र अग्रवाल (ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष), मुख्य संयोजक अजय गोयल, कॉर्डिनेटर मुकेश चंद गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद सारस्वत तथा संयोजक मुकेश नेचुरल एवं किशोर तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जिंदल ने किया।

इस अवसर पर मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विमलेश सारस्वत, अनीता नेचुरल, वीना अग्रवाल, कोरल अग्रवाल, प्रीत राज, कंचन, रेनू गुप्ता, मीना, रेखा गुप्ता, चारु, सुषमा, नीलम, साधना, सोनिया, मारुति, प्रकाश सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button