धर्म

Agra : शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन में होली उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया

मनोहर समाचार, आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा होली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा सोसाइटी के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकत्र होकर चंदन और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक और आयुर्वेदिक रंगों के साथ होली खेलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पंकज सचदेवा के नेतृत्व मे भाव पूर्वक स्वागत किया गया। सम्मानित वरिष्ठ साथियों के आशीर्वाद से कार्यक्रम और अधिक मंगलमय बना। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकता और सौहार्द का परिचय दिया।

इस दौरान सम्मानित जय पुरषनानी, व्यापार मंडल
अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, प्रदीप लूथरा, पवन पेंगोरिया, आजाद जैन, हेमंत गिदवानी, अशोक मल्होत्रा, पंकज भाटिया, मुकेश फतेहपुरिया, योगेश छठवानी, सुरेंद्र भाटिया, हितेश गंगलानी, अमित भाटिया, गगन लूथरा, राज छाबरा, राहुल चोपडा, राधेश्याम, अनवर भाई, रमेश खोरेजा, सुखपाल सिंह, अरुण, ओमी, रमेश आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button