धर्म

Agra : गौ सेवा और छप्पन भोग के साथ लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने किया नए सत्र का शुभारंभ

मनोहर समाचार, आगरा। लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने गुरुवार को वॉटरवर्क्स स्थित अतिथिवन गौशाला में गौ सेवा एवं छप्पन भोग अर्पित कर नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ सेवा का संकल्प लिया गया। सभी सदस्यों ने गौ माता को साड़ी उड़ाकर आरती की।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा है और प्रत्येक सदस्य को सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नए सत्र के लिए क्लब को शुभकामनाएं देते हुए अधिकाधिक जनसेवा के कार्य करने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष गीतिका गर्ग ने बताया कि नए सत्र में क्लब द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य पूरे वर्ष आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अल्पना भार्गव, रीजनपर्सन रितु गोयल, सचिव अदिति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तान्या अग्रवाल, मेघा कंसल, समीक्षा, मान्या, दीपा, बुलबुल, प्राची, सौम्या, इशा, दीक्षा, महिमा, शुभी, रिंपी, स्तुति आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button