बिजनेस

Agra : चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

चैम्बर अध्यक्ष ने किया स्थापना दिवस हेतु आयोजन समिति का गठन

-पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा होगे आयोजन समिति के चेयरमैन

-पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल होगे आयोजन समिति के कन्वीनियर एवं कार्यक्रम संचालक

-केशव दत्त गुप्ता होगे आयोजन समिति के को-चेयरमैन

-स्थापना दिवस समारोह को और अधिक भव्य बनाये जाने पर दिया जायेगा ध्यान

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनके कार्यालय नई दिल्ली में भेंट करते हुए चैम्बर के दिनांक 5 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 78वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा चैम्बर के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए चैम्बर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल बताया कि ज्ञानेश कुमार द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त ही चैम्बर के स्थापना दिवस को अधिक भब्य बनाने हेतु स्थापना दिवस समारोह समिति का गठन किया गया, जिसमें चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल कन्वीनियर, केशव दत्त गुप्ता को-चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य महेन्द्र सिंघल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल राजीव अग्रवाल शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, विकास मित्तल, अशोक गोयल, अखिल मोहन मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रशांत जैन, मनोज कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल विशेष आमंत्री सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, अमर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष होंगे।

पूर्व अध्यक्ष एवं स्थापना दिवस समारोह समिति चेयरमैन अनिल वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही स्थापना दिवस समारोह की बैठक आयोजित कर स्थापना दिवस समारोह संबंधी कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष एवं स्थापना दिवस समारोह के चेयरमैन अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, स्थापना दिवस समारोह के को-चेयरमैन केशव दत्त गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button