Agra : देश का युवा ठान ले तो कोई रक्त के अभाव में जान न गंवाए

मनोहर समाचार, आगरा। पिछले चार वर्ष से शहर में एक अनूठा प्रयास जारी है। आगरा विकास सेवा समिति के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा हर वर्ष अपने जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर प्रयास करते हैं कि किसी की मौत रक्त के अबाव में न हो। आज इसी श्रंखला के तहत अग्रवन में चतुर्श रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन व महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, रोहित कात्याल ने फीता काटकर किया। योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि “रक्तदान कर किसी को जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य है।”
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि “रक्त का किसी भी कारखाने में उत्पादन नहीं किया जा सकता है। सिर्फ मानव ही रक्त की आवश्यकता को दान कर पूरी कर सकता है।”

नवीन जैन ने कहा कि “पिछले वर्ष 200 यूनिट का रक्तदान हुआ था। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं जो किसी को जीवनदान देता है।” ललित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति है। यदि युवा ठान ले तो कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में मृत्यु को प्राप्त नहीं हो सकता।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित अग्रवाल ग्वाला, दीप विनायक, ध्रुव, निशांत, शुभम, उज्जवल, कार्तिक, परमवीर, अवधेश, गोविंद, मोनू दुबे, शुभम, राघव, अक्षत, विनायक, मानव, विवेक, शुभम दुबे, आशु यादव, कार्तिक मुद्गल, आदि उपस्थित रहे।





