Agra : भीड़ से भरा स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों ने उठाया निशुल्क सेवाओं का लाभ
अग्रवाल युवा संगठन ने महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी में डॉ राम मनोहर लोहिया की स्मृति में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, निःशुल्क होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन

मनोहर समाचार, आगरा । डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहमंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर एवं ओपीडी पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और दिनभर मरीजों का तांता लगा रहा।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, रितेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्शों पर चलते हुए इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसी पहल बड़ी राहत है और अग्रवाल युवा संगठन का यह प्रयास सराहनीय है।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि समाज में इस प्रकार की सेवाओं की कितनी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 2900 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 245 मरीजों को परामर्श के उपरांत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर में नेत्र, फिजिशियन, बाल रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग, हृदय रोग, फेफड़े रोग, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को दवाओं का वितरण एवं विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी निशुल्क की गई।
इस अवसर पर डॉ प्रतिभा बंसल, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. बी.एल. गर्ग, डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. रितेश गर्ग, डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. मारुत दत्त बंसल, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. एस.के. तनेजा, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. सुवर्णा सिंह एवं डॉ. दीपेश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर के ससंयोजक मंडल में संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, उमेश अग्रवाल, एड अमन अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल थे। व्यवस्था अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, अंशुल बंसल,प्रतीक गोयल,मयंक अग्रवाल,मयंक गर्ग,कपिल अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,पारस अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,नितिन अग्रवाल,विभु सिंघल,कपिल अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,विवेक गर्ग,दीपक बंसल, प्रमित बंसल,गौरव अग्रवाल,चिराग अग्रवाल,राज अग्रवाल आदि ने संभाली।





