Agra : विकसित भारत-2047 आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का चैम्बर ने किया पोस्टर विमोचन
आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में ओडीओपी व ओडीओसी के उत्पादों केे लगाये जायेगे स्टॉल

-आगरा के विजन को लेकर आगरा मंे प्रथम बार चैम्बर की पहल पर माननीय एमएसएमई मंत्री उ0प्र की उपस्थिति में आगरा के समस्त विभागध्यक्ष औद्योगिक समस्याओं पर करेंगे मंथन
-चैम्बर द्वारा आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में टीटीजेड की बंदिशों, व्हाइट कैटेगिरी/गैरप्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना आदि समस्याओं पर किया जायेगा मंथन
मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर सभागार में आयोजित प्रैस वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं उपयुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह द्वारा विकसित भारत-2047 आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें चैम्बर अध्यक्ष ने बताया कि कल दिनांक 14 जून, सायं 5.30 बजे से होटल होली डे-इन आगरा में आगरा के विजन को लेकर आगरा में प्रथम बार चैम्बर की पहल पर एमएसएमई मंत्री उप्र एवं आगरा प्रभारी भूपेन्द्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में आगरा के समस्त विभागध्यक्ष के साथ औद्योगिक समस्याओं पर मंथन किया जायेगा। चैम्बर द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 – आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विजयेन्द्र पांडियन, आईएएस, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उप्र, मंडलायुक्त, जिलधिकारी, उपाध्यक्ष व सचिव एडीए, सीडीओ,. आर.ओ. उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा, चीफ फायर आफीसर, टूरिज्म आफीसर, आरएम यूपीसीडा, नगर आयुक्त, गेल गैस लि., ग्रीन गैस लि., प्रबन्ध निदेशक, द.वि.वि.नि.लि., टोरंट पावर लि., जेडीआई, उपश्रमायुक्त आदि विभागध्यक्ष उपस्थित रहेगे। चैम्बर द्वारा आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में टीटीजेड की बंदिशों, यूपीसीडा द्वारा लगाये गये अधिकतम औद्योगिक शुल्क, औद्योगिक भूमि को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड किये जाने आदि समस्याओं पर माननीय मंत्री एवं समस्त विभागध्यक्षों के साथ मंथन किया जायेगा।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इतने वृहद स्तर पर कॉन्लेव चैम्बर द्वारा आगरा में प्रथम बार किया जा रहा है जिसमें आगरा के विजन को लेकर माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में आगरा के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष आगरा में गैरप्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना किये जाने हेतु चैम्बर द्वारा पुरजोर पहल की जायेगी। इस कॉन्क्लेव में ओडीओपी के उत्पाद स्टॉल एवं ओडीओसी की उत्पाद की स्टॉल भी लगायी जायेगी।
प्रैस वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, औद्योगिक विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनूप गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विवेक जैन, प्रशांत जैन, अपूर्व मित्तल उपस्थित रहे।





