बिजनेस

Agra : मैट्रो परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

आगामी माह में चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक करने पर प्रदान की सहमति

-प्रतापपुरा पर मैट्रो का कार्य धीमी गति से होने पर चैम्बर ने परियोजना निदेशक को कराया अवगत

-1 सप्ताह में प्रतापपुरा में मैट्रो का पाईलिंग वर्क समाप्त करने का दिया आश्वासन

-आगरा कॉलेज से आगरा कैंट तक मैट्रो का कार्य दुु्रतगति से करने व अति शीघ प्रारम्भ करने का दिया आश्वासन

मनोहर समाचार आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारर्पाेरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय से उनके कार्यालय में मिला। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों तथा यात्रियों को लगभग 4 माह से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़कों पर यातायात बाधित रहता है, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा आमजन का बहुमूल्य समय एवं ईंधन व्यर्थ होता है। प्रतापपुरा आगरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त क्षेत्र है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बरसात के मौसम में निर्माणाधीन क्षेत्रों में जलभराव एवं धूल-मिट्टी की समस्या भी नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है। मेट्रो परियोजना आगरा के विकास एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग की गयी कि प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य दिन एवं रात में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये।

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा परियोजना निदेशक से आगामी माह में चैम्बर के साथ बैठक करने का अनुरोध किया गया।

परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय ने चैम्बर को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंतर्गत पाईलिंग का कार्य समाप्त करते हुए अतिशीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। बताया कि आगरा कॉलेज से आगरा कैंट तक का मैट्रो का कार्य भी दुतगति से किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही समाप्त कर दिया जायेगा। चैम्बर के साथ बैठक करने के अनुरोध पर उन्होंने आगामी माह में चैम्बर के साथ बैठक करने पर सहमति प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, संजय अग्रवाल उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button