धर्म

Agra : महिला मंडल पंचवटी में सखियों ने खेली फूलों की होली

मनोहर समाचार, आगरा. पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी फेज़-2 स्थित महिला मंडल पंचवटी सखियों द्वारा भव्य जगमग रोशनी से सजे राधा कृष्ण मंदिर परिसर में फूलों की होली का भव्य एवं आनंदमय आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सखियों ने राधा रानी के समक्ष चंदन टीका कर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिभाव और सौहार्द की सुगंध की महक गई.

ढोलक की थाप पर सखियों ने पारंपरिक नृत्य होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया. राधे-राधे के जयकारों के बीच भजनों की मधुर धुनों ने माहौल को पूरे तरीके से आध्यात्मिक बना दिया. राधा कृष्ण स्वरूप बनी मंजू शर्मा, निशा गुप्ता संग सभी सखियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और प्रेम, उल्लास व एकता का संदेश दिया.

कार्यक्रम के दौरान लजीज व्यंजनों, ठंडाई एवं विविध स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने आनंद लिया.

पंचवटी संरक्षक ने बताया कि पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला.
महिला मंडल की ओर से यह आयोजन सेवा भाव से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की. अंत में सभी ने राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान मुख्य रूप से सुमन चाहर, चांदनी भोजवानी, कंचन चौधरी, सुमन भारद्वाज, सुमन यादव, प्रयंका, लक्ष्मी,
मंजूदत्ता, स्वाति मेहंदीरत्ता, गीता आहूजा, कविता, बीना, श्वेता, जूली, शिखा, सारिका, सुमन, बबीता, नंदनी, मालती, रोजी, आशा, सुमन अग्रवाल, सरिता सिंघवी, मंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button