धर्म

Agra : वैदिक संस्कारों संग आठ सौ आर्यजनो निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा

आज से शुरू होगा तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन, दिया आमंत्रण

मनोहर समाचार, आगरा। आर्य केंद्रीय सभा की ओर से तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन कमला नगर स्थित जनक पार्क में किया जा रहा है। गुरुवार को आर्यजनो ने वैदिक संस्कार, नशामुक्ति, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देकर शोभायात्रा से पुरे शहर को आर्य महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधान सीए मनोज खुराना ने बताया कि वेदों में निहित सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं। सुबह नौ बजे हवन और प्रवचन के बाद शोभायात्रा कमला नगर के जनक पार्क से आरम्भ हुई जो कमला नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जनक पार्क पर समाप्त हुई। जिसमे लगभग 800 आर्यजनो ने वैदिक उद्घोष से वेदों की ओर लौटो और समाज में व्याप्त कुरीतियों, ढोंग, पाखंड, अंधविश्वासों को दूर करने का सन्देश दिया।

मंत्री वीरेंद्र कनवर ने बताया कि नशामुक्ति, शिक्षा का प्रसार, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अखिल भारतीय आयोजनों की श्रृंखला में आर्य महासम्मेलन 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। सम्मलेन में वैदिक विद्वान स्वामी रामदेव, स्वामी आर्यवेश, आचार्य स्वदेश, आचार्य वागीश, कुलदीप आर्य, राजीव गुलाटी, जितेंद्र भाटिया और आचार्या पवित्रा वैदिक विचारों पर मंथन करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एतिहासिक शोभायात्रा में आर्यवीर दल के बच्चों ने अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण, संजीव वैदिक हवन की झांकी और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों से युक्त झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज में फैली कुरीतियों का विरोध और सुधार की भावना जागृत करने के साथ-साथ युवाओं को चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा करने को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button