धर्म

Agra : दरियानाथ मंदिर से सजी आस्था की डोर, रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा रामनवमी के पावन अवसर पर राजामंडी बाजार स्थित प्राचीन सिद्ध श्री दरियानाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं के “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों, आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के बीच निकली इस पारंपरिक यात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलामिला।दिर के महंत योगी दीदारनाथ जी महाराज व उनके शिष्य योगी बुद्धनाथ जी सहित नाथ-सम्प्रदाय के संतगण योगी निर्वताई नाथ, योगी रविनाथ, योगी संगमनाथ, योगी बल्देवनाथ, योगी महाकालनाथ, योगी अलखनाथ आदि ने भगवान श्रीराम व हनुमानजी के बाल स्वरूप की झांकी की आरती उतार कर व हिन्दु धर्म के प्रतीक भगवा झण्डे को दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात् शोभायात्रा राजामण्डी चैराहे (एमजी रोड), नालबन्द तिराहा, पंचकुईयाँ, अशोक नगर, गोकुलपुरा पुलिस चैकी, बल्का बस्ती व राजामण्डी बाजार होते हुए पुनः श्री दरियानाथ मन्दिर पहुँची, जहाँ आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात् यात्रा का विधिवत समापन किया गया।
शोभायात्रा की अगुवाई गणेश जी की सवारी कर रही थी।
ऊंट, बैंड बाजे, नासिक ढोल, डीजे ट्रक पर भक्ति के गीत चल रहे थे जिस पर सैकड़ों श्रद्धालु अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर नाचते-गाते हुए जय श्री राम के उद्घोष लगा रहे थे।

कैला देवी, महाकाल, बालाजी आदि की मनामोहक झाँकियाँ भी शामिल थी। मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रीय लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा, ठण्डाई, फल वितरण तथा बाल स्वरूपों की आरती उतार कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गयाl

श्री दरियानाथ मन्दिर के महंत दीदारनाथ जी ने बताया कि शोभायात्रा मन्दिर के सेवकों, क्षेत्रीय लोगों, राजामण्डी बाजार के व्यापारियों व रामभक्तों के सहयोग से विगत् 16 वर्षो से अनवरत् निकाली जा रही है, जिसकी शुरूआत वर्ष 2008 में मन्दिर के तत्कालीन महंत ब्रह्मलीन योगी सिद्धनाथ जी द्वारा की गयी थी।

उनके शिष्य योगी बुद्धनाथ जी ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य हिन्दुओं में सामाजिक चेतना को जागृत करना है।
शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में हवन कन्यापूजन किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मुकेश ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुशील जी , दीपू खंडेलवाल, ओमकार सिंह परमार, श्याम मित्तल, अरूण सिंह, पार्षद मोहन शर्मा, गणेश भारद्वाज, ऋषि तिवारी, गौरव वर्मा, अजय प्रताप, ललित शर्मा, मोहित परिहार, नरेश लखवानी, रामकुमार वर्मा, धर्मवीर सोढ़ी, राजकुमार दिवाकर, विश्व हिन्दू महासंघ के विभाग प्रभारी राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, केके अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनन्त उपाध्याय, पीयूष श्रीवास्तव, तरुण सिंह, विक्की, राहुल सिंघल, मुकेश शर्मा, दानवीर परमार, रंजीत सिसौदिया, रविन्द्र वर्मा, राहुल शर्मा, देव ठाकुर, गजेन्द्र शर्मा, प्रेमा वर्मा, सुनीता मेहता, डिम्पल गम्भीर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button