धर्म

Agra : श्याम नाम की मस्ती में सराबोर हुआ खाटू श्याम मंदिर परिसर

अरदास संकीर्तन में भजनों की रसधारा पर झूमे श्रद्धालु, स्वीटी शेखावत ने बांधा समां

मनोहर समाचार, आगरा। पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भव्य श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष अमन गर्ग ने मंगल आरती कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात आरंभ हुए संकीर्तन में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक विकास वर्मा ने “हमारी दौलत है लवली किशोरी” और “थक सा गया हूं मैं बाबा…” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राजा पुरोहित ने “हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे…” प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मीनाक्षी शर्मा ने “जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मंडराएगा, बाबा दौड़ा आएगा…” भजन प्रस्तुत किया, वहीं दीपक ठाकुर ने “आयो सांवरिया…” की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया।

विशेष आकर्षण के रूप में सीकर से पधारी भजन गायिका स्वीटी शेखावत ने मंच पर आते ही बाबा श्याम को शीश झुकाकर प्रणाम किया और “के चरणों की सेवा मुझे श्याम मेरी किस्मत बना दीजिए…” भजन से संकीर्तन का माहौल भक्तिरस में डुबो दिया। इसके बाद उन्होंने “झीणो झीणो कजरो सार ले बाबा श्याम…”, “सुन लो मेरी पुकार बाबा खाटू श्याम…”, “मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…” तथा “सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…” जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर समस्त श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, दिव्यांश गोयल, सौरभ बंसल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button