Agra : क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स स्कूल में साइबर सिक्योरिटी पर हुई सेमिनार
आशियाना महिला समिति ने छात्राओं को किया ऑनलाइन वर्किंग के प्रति सजग

मनोहर समाचार, आगरा। आशियाना महिला समिति की ओर से क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स स्कूल में साइबर सिक्योरिटी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल जेड डैनियल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ समिति की पदाधिकारी सरोज प्रशांत, मनोज बल, मंजू मित्तल, डॉ. माया श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
साइबर सिक्योरिटी पर आधारित सेमिनार की मुख्य वक्ता डॉक्टर नमिता मिश्रा ने स्कूल की छात्राओं को साइबर सिक्यूरिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाज में साइबर सिक्योरिटी के भरते खतरे और स्कोर देखते हुए इस मौके पर वक्ता ने छात्राओं को बताया कि किस तरह से वे अपने डिजिटल इक्विपमेंट को यूज करें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सोशल मीडिया आदि को यूज करते समय उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस विषय पर भी छात्राओं को जानकारी दी गयी।

आपको बतादें बढते साइबर क्राइम के चलते देखा जाए तो महिलाएं और लड़कियां सबसे ज्यादा इसका शिकार आसानी से बनाई जाती हैं।इसको लेकर मुख्य वक्ता ने सभी छात्राओं का उन विषयों पर ध्यान आकर्षित किया और सुरक्षा के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन चीजों का उपयोग करने के लिए जानकारी दी।





