Agra : चौपाटी जिपलाइन दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजे और मकान की मांग
यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा

मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा चौपाटी में 24 मई 2026 को हुई दुर्घटना की जांच करा दोषियों को दंडित करने एवं मृत कुणाल अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा, और दुर्बल आय का मकान प्रदान करने की मांग उठाई गई। इसके लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन आगरा व फिरोजाबाद के पदाधिकारी व मृतक कुणाल के माता-पिता पंकज व रिंकी अग्रवाल आगरा मंडल आयुक्त, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल से मिले और ज्ञपान सौंपा। अधिकारियों ने जल्दी से जल्दी दोषियों के विरुद्ध कार्यावाही व मुआवजा प्रदान करने और मकान देने का आश्वासन दिया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने बतायाआगरा चौपाटी में जिपलाइन ऑपरेटर (ठेकेदार) एवं आगरा विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते फिरोजाबाद के कुणाल अग्रवाल पुत्र पंकज अग्रवाल निवासी गली बाजार, फिरोजाबाद की 45 फुट ऊंची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई थी। जिससे हंसते खेलते परिवार में गहरा मातम छा गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय वरिष्ट उपाध्यक्ष(ब्रज प्रदेश) मुकेश बंसल ने कहा कि जिपलाइन आपरेटर ने सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं कर रखे थे। न तो नीचे कोई गद्दा या जाल बिछाया गया था, न ही कुणाल को हेलमेट ही पहनाया गया था, जिससे कि हादसा होने की स्थिति में किसी की जान न जाये। जिपलाइन वालों पर हादसा होने की स्थिति में कोई भी एंबुलेंस और फर्स्ट एड की व्यवस्था नहीं थी l बहुत देर तक कुणाल अग्रवाल गिरने के बाद वहीं पड़े रहे हैं l मृतक परिवार एक मध्यम वर्ग से आता है, चूड़ियों का जॉब वर्क करता है और किराए के मकान में रहता है। मृतक एक होनहार छात्र था जिसके ऊपर परिवार का भविष्य टिका हुआ था, ऐसे में अचानक उसके चले जाने से परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा की इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाये, दोषियों को कड़े से कड़ा दंड दिया जाये और कम से कम पचास लाख रुपये का मुआवजा मृतक परिवार को दिलाया जाये जिससे कि उनका भविष्य अंधकारमय न रहे, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें या जोखिम वाले ऐसे कार्यों को अविलंब बंद कर दिया जाये। यदि न्याय और मुआवजा नहीं मिला तो अग्रवाल समाज अपनी रणनीति बनाएगा और आंदोलन करेगा l न्याय की लड़ाई लड़ेगा l
राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप सिंह की अनुपस्थिति में अप्रयुक्त प्रशासन राजेश कुमार को ज्ञापन सोपा और मंडल आयोग से फोन पर वार्तालाप की l मण्डलायुक्त ने भी पूरी मदद व मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय सिंघल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष शैलू अग्रवाल, महानगर महामंत्री सचिन गोयल, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष आनंद मित्तल, फिरोजाबाद जिला महामंत्री दिनेश चंद्र अग्रवाल, ब्रज प्रदेश युवा महामंत्री अंबुज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आशीष बंसल, रिंकू अग्रवाल, अग्रवाल पंकज अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, सचिन ऋषि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।





