अपराध

Agra : लखनऊ अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को आगरा व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

मनोहर समाचार, आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि “लखनऊ में हुई यह हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में युवा छात्रों का असमय निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे हमें सुरक्षा मानकों के प्रति और अधिक सजग रहने की सीख देते हैं।” उन्होंने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

महामंत्री अशोक मंगवानी एवं संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने कहा कि “किसी भी परिवार के लिए अपने युवा बच्चों को खोना सबसे बड़ी पीड़ा होती है। इस दुख की घड़ी में पूरा व्यापारी समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा कि “भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए।”

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, योगेश रखवानी, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, साहूकार सिंह चाहर, कन्हैयालाल राठौर, अमित अग्रवाल पारुल, डॉ धीरज वर्मा, अशोक लालवानी, अनुराग अरोड़ा, बृजमोहन रेपुरिया, अनूप बंसल, सुनील गर्ग, राजेंद्र सचदेवा, सुनील बंसल, विक्की गुप्ता, विजय बंसल, महावीर मंगल, रितेश राठौर, सुमित अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button