बिजनेस

Agra : आगरा व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ

व्यापारिक समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र

मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने रविवार को हींग की मंडी स्थित माधव भवन में आगरा व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके आगरा आगमन पर आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वाटर वर्क्स पर भव्य स्वागत किया।

कार्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है। यह कार्यालय व्यापारियों की बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श और आवश्यक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जय पुरस्नानी, कन्हैयालाल राठौर, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी अनूप बंसल, विष्णु दयाल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, विमल गर्ग, योगेश रखवानी, साहूकार सिंह चाहर, राजेंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मंगल, राजीव गुप्ता, अनुराग अरोड़ा, रितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button