बिजनेस

Agra : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

मनोहर समाचार, आगरा। बीते दिनों अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल और उप्र युवा उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। जहां समूचे प्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को ध्यानार्षण कराने के लिए प्रदेशभर में ज्ञापन दिए जाने की रणनीति बनाई गई। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष राजेन्द कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल को ज्ञापन सौंपा। जो इस प्रकार है।

  • गृह एवं जलकर की अनावश्यक नोटिस व्यापारियों को भेजी जा रही है। जिससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है और व्यापारी का उत्पीड़न भी हो रहा है। कृपया पारदर्शी तरीके से गृहकर एवं इस्तेमाल किए गए पानी का ही बिल लिया जाए।
  • जीएसटी विभाग द्वारा भी कई प्रकार के अनावश्यक नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसकी आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है। इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी करवाने की कृपा करें।
  • अंग्रेजों के जाने के बाद भी सभी व्यापारियों को बेईमान, मिलावटखोर मानते हुए जिस प्रकार भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारी सैंपलिंग, सर्वे, छापे के नाम पर बाजारों में अपनी कमाई बढ़ाने में लगे रहते हैं। इनके लिए स्पष्ट निर्देश जारी हो, कि बिना जिलाधिकारी की अनुमति के किसी भी दुकान पर न जाएं। जब तक व्यापार मण्डल के पदाधिकारी साथ नहीं होंगे, कहीं पर कोई भी सैंपलिंग नहीं की जाएगी। सम्बंधित मंत्रालय द्वारा ऐसा निर्देश जारी किया जाए।
  • सर्राफा व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत किए जाएं।
  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की सभी जनपदों में नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएं।
  • व्यापार एवं उद्योग बन्धु की बैठकें गुणवत्ता परक हों और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
  • भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा कैलेंडर के हिसाब से 19 मार्च को है। उसको भव्यता से आयोजित करने में सहयोग प्राप्त हो।
  • प्रदेश के व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा एवं वरिष्ठ व्यापारियों का पेंशन दी जाए। व्यापारी पेंशन योजना लागू हो।
  • किसी भी जनपद में व्यापारी की दुकान के जल जाने, नष्ट हो जाने अथवा किसी भी आपदा में समाप्त हो जाने पर उसको तत्काल जिलाधिकारी द्वारा मुआवजा दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button