धर्म

Agra : भूमि पूजन के साथ हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण महोत्सव का शुभारंभ

प्राचीन सीताराम मंदिर वजीरपुरा में पुरुषोत्तम मास में 8 से 15 जून तक होगा श्रीमद्भागवत महापुराण महोत्सव

मनोहर समाचार, आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर में 8 जून से आरंभ होने जा रहे श्रीमद्भागवत महापुराण महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। समारोह महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा एवं पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत ने विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर भगवान से आयोजन की सफलता तथा समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण की प्रार्थना की। वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस अनुष्ठान में भक्तों ने भी भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 8 जून से 15 जून तक प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर परिसर में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का रसपान श्रद्धालुओं को भागवताचार्य श्री चैतन्य हरिचरत जी महाराज कराएंगे।

इस अवसर पर महंत अनंत उपाध्याय ने पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस पावन काल में भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संचार करता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को धर्ममय एवं ईश्वरमय बनाने का दिव्य मार्ग है।

भूमि पूजन समारोह में सचिन सारस्वत, धर्मेंद्र बॉबी, योगेंद्र सिंघल, मयंक मित्तल, सूरज तिवारी, संजय सिंह, अरविंद गुप्ता, अमरनाथ शर्मा, हेमंत दुबे, सुरेंद्र शर्मा, विक्रम हनी, विजय, विनीत सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button