Agra : पोस्टर विमोचन के में शामिल हुए स्वामी गुरमुख दास उदासीन

मनोहर समाचार, आगरा। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर बाबा रंगूराम धाम, कैलाशपुरी में आयोजित होने जा रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी गुरमुख दास उदासीन ने पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कथा महोत्सव की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि यह दिव्य श्री रामकथा 5 जून से 13 जून तक प्रतिदिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित की जाएगी। कथा का रसपान श्रद्धालुजन पूज्य पंडित गरिमा किशोरी, श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से करेंगे। कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, मर्यादा एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है।
समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय माना गया है। इस पावन अवसर पर आयोजित श्री राम कथा श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक जागृति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दास दीपक उदासीन, नन्दलाल छत्ततानी, अशोक पारवानी, राजेश लालवानी, गुरदासमल संगतानी, गुलशन तुलसानी, दीपा तेजवानी, सुमन वर्मा, कीर्ति उदासीन, कौशल्या देवी, हर्षित, जवर, कान्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





