राज्य

Agra : फाउंड्री नगर सेटेलाइट बस अड्डे के प्रारंभ होने पर चैम्बर ने जताया हर्ष

यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

-चैम्बर ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को दिया धन्यवाद
-सेटेलाइट बस अड्डा प्रारंभ होने से होगी ईधन व समय की पर्याप्त बचत
-आईएसबीटी से फाउंड्री नगर सेटेलाइट बस अड्डे तक चलायी जायें सिटी बसें

मनोहर समाचार, आगरा। सेटेलाइट बस अड्डा प्रारंभ होने पर चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में आईएसबीटी आगरा से फाउंड्री नगर होते हुए रोडवेज की बसों को शहर के मध्य से गुजरना पड़ता था तथा शहर में मेट्रो का कार्य का कार्य द्रुतगति से होने के कारण शहर में प्रायः जाम की स्थिति बनी रहती थी। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु चैम्बर द्वारा पूर्व मे रोडवेज की पर्याप्त समय से अनुपयुक्त जमीन पर हाथरस अलीगढ़ रोड की ओर जाने वाली बसों का संचालन यहाँ से कराने का अनुरोध किया गया था जिसमें रोडवेज की लगभग 20 वर्ष से अनाधिकृत कब्जा हुई भूमि को अवमुक्त कराकर चैम्बर द्वारा गत 3 वर्षों से प्रयास करते हुए यहाँ हाथरस, अलीगढ़ एवं मेरठ को जाने वाली बसों के लिये सेटेलाइट बस अड्डा का निर्माण कराया गया। चैम्बर द्वारा सुझाव प्रेषित किया गया कि यदि लगभग 350 बसों का संचालन फाउंड्री सेटेलाइट बस स्टैंड से चलायी जायेंगी तो शहर को प्रदूषण व जाम से मुक्ति मिलगी।पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर द्वारा इस मुद्दे को उप्र सड़क परिवहन मंत्री, मंडलीय उद्योग बन्धु एवं जिला उद्योग बन्धु बैठक एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के समक्ष भी उठया गया था ताकि उक्त सेटेलाइट बस अड्डे के प्रारंभ होने से जाम की समस्या से निजात शीघ्रताशीघ्र मिल सके जिसमें मंडलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआरटीसी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त सेटलाईट बस अड्डे को प्रारंभ कराये जाने पर चैम्बर द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबन्धक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा उनको संदेश माध्यम से अवगत कराया गया कि ‘‘आपके द्वारा प्रेषित शिकायत के क्रम में उक्त व्यवस्था अभी की जा रही है’’।

हर्ष व्यक्त करने वालों में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button