धर्म

Agra : कलश यात्रा से पहले राम नाम की मेहंदी, महिलाओं ने दिखाई गहरी आस्था

मनोहर समाचार, आगरा। कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में नौ दिवसीय श्री राम कथा से पूर्व मंगलवार को राम नाम की मेहंदी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने हाथों में “राम” नाम की मेहंदी रचाई और भजनों के मधुर गायन के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा से पूर्व आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर मेहंदी लगवाई और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कन्हैयालाल अग्रवाल एवं देवेन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि “25 मार्च, बुधवार को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 26 मार्च से प्रतिदिन मंदिर परिसर में श्री राम कथा का आयोजन होगा।” उन्होंने बताया कि “नौ दिवसीय कथा के कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित श्री भगवान भैया होंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। आयोजन का समापन 2 अप्रैल को हवन, भंडारा, 56 भोग, अलौकिक श्रृंगार एवं भजन संध्या के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।”

मेहंदी समारोह के दौरान शिवाली अग्रवाल, निधि अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रागिनी मित्तल, सुनीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अंजू सिंह, रेखा, सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रिंकल केसवानी, मीना देवी, आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button