धर्म

Agra : समाज के साथ सुख दुख में खड़े होना ही मानवता

महाराजा अग्रसेन जी का अभिषेक और आरती

मनोहर समाचार, आगरा। सेवा आगरा के तत्वाधान में प्रातः बेला में आईटीआई बल्केश्वर चौराहा स्थित अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का दुग्ध धारा द्वारा अभिषेक किया गया। माला अर्पण कर महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया और साथ ही एक रुपया एक ईंट जो की महाराजा जी की जरुरत मन्द के लिए नीति रही है ऐसे परमार्थ और पुण्य के कार्य करें।

पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा प्राचीन मान्यता है कि श्री भगवान कृष्ण जी ने महाराजा अग्रसेन जी को “युग पुरुष” कहा था और कलयुग में एक आदर्श राजा के रूप में स्थापित होने का आशीर्वाद दिया था। हमेशा संकल्प के साथ घर का उत्सव कार्यक्रम हो या जन्म दिन या शादी की सालगिरह का आयोजन हो, आवश्यकता अनुसार भी जरूर मनाएं और सर्ब समाज के साथ दुख सुख में खड़े रहने का संकल्प लिया। साथ ही समाज से हर रविबार अभिषेक और आरती मे उपस्थित रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सुमन गोयल, संजय अग्रवाल, हरिओम गोयल, भोलानाथ बंसल, भावेश अग्रवाल, प्रमिल अग्रवाल, कुमकुम, पूजा, विश्वनाथ, मयंक, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button