Agra : जयकारों के बीच हुआ अक्रूर जी महाराज का प्रतिमा अनावरण
अक्रूर चौक, पश्चिमपुरी चौराहा का बदला रूप, अक्रूर महाराज के दिव्य दर्शन

-श्री वार्ष्णेय सभा ने किया अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, वेबसाइट लॉन्चिंग से समाज को मिली नई पहचान
-वेबसाइट लॉन्चिंग से वार्ष्णेय समाज को मिला नया डिजिटल आयाम
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अक्रूर चौक, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम रोड पर श्री अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री वार्ष्णेय सभा द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रतिमा अनावरण एवं श्री वार्ष्णेय सभा आगरा की वेबसाइट का शुभारंभ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भारतीय वैश्य महासभा डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय, पार्षद प्रवीणा राजावत, अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, मंत्री भानु प्रकाश एवं मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने संयुक्त रूप से अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “अक्रूर जी महाराज की जय” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्रूर जी महाराज भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त एवं धर्म के सच्चे अनुयायी थे। उनका जीवन समाज को भक्ति, समर्पण और सेवा की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं।
विधायक बदायूं एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि अक्रूर जी महाराज का योगदान सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी प्रतिमा की स्थापना और जन्मोत्सव का आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करता है तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराता है।
अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता ने बताया कि अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ श्री वार्ष्णेय सभा आगरा की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से वर्ष भर समाज की महत्वपूर्ण जानकारियां, गतिविधियां एवं समाचार साझा किए जाएंगे, जिससे समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ा जा सके।
मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य संजय वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, मदन मोहन, कालीचरण गुप्ता, मनोज कुमार, कुलदीप वार्ष्णेय, हेमंत, मुन्नालाल, स्वागत अध्यक्ष डॉ. अशोक वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक संजीव, बाबू, राजीव, मुनेंद्र कुमार वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।





