Agra : 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा
26 मार्च को प्रजापति समाज द्वारा चैत्र माह की महाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित की जा रही शोभायात्रा ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से नागबंद चौराहा से प्रारम्भ होगी

मनोहर समाचार, आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन चैत्र माह के शुक्ल अष्टमी पर धूमधाम से किया जाएगा। दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकलेंगी। महाष्टमी के दिन 26 मार्च को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इससे पूर्व 24 मार्च को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी।

यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि शोभायात्रा में देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों से सुसज्जित झांकियां व महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधिक संदेश देते हुए 75 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण की थीम पर भी आकर्षक झांकियां होंगी। जगह-जगह लगभग 80 स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई जाएंगी। समिति के पदाधिकारियों ने नगर युक्त से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश, सफाई व मरम्मत कार्य की मांग भी की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीचंद गोला, जयचन्द प्रजापति, डॉ. भगवान दास दक्ष, पार्षद हेमन्त प्रजापति, राजेश प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, सेठ होशियार सिंह, सेठ रामजीलाल, मंजू प्रजापति, विमलेश प्रजापति, सुमित, शिवम, शिवम प्रजापति, प्रभुदयाल, मुनेश, अजय, भागवान दास, ललित दक्ष, मनोज, संजीव, रविन्द्र, पवन, सुभाष, नवनीत, ललितेश, जगदीश, सोनी, सतीश, रमाकांत कन्हैयालाल,रवि, हरिओम, विजय, ओमप्रकाश, विशन कुमारी, कमलेश, प्रीति, ब्रजरानी, श्यामलाल, जितेन्द्र, मुकद्दर,भारत, बन्टी, विशम्भर, वीरबल, धर्मवीर, संतकुमार, राजकुमार, दीपक, सुनील, हिमांशु, भीष्मपाल, महेश कवि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह होगा शोभायात्रा का मार्ग
नागबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर सोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीनाबाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चैराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लेगी।




