राज्य

Agra : देशी माटी-देशी मिजाज के राजनेता थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

गरीब, पिछड़े और शोषितों की आवाज बने थे भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर

-पिछड़ों और वंचितों की सेवा में गुजरा जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन

-सविता सैन नंद महासभा ने आयोजित किया कर्पूरी ठाकुर का 102वां जन्मजयंती समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। गरीबी की कोख से निकले जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े व शोषित के लिए मसीहा थे। उन्होंने अपने निर्णय से समाज को एक नई दिशा दी। जिनके आदर्श पर आज भी चलने की जरूरत है। कपूरी ठाकुर ने सभी जाति, धर्म के लोगों के हितों में काम किया है और मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार के लिए जो कुछ उन्होंने किया है वह अद्वितीय है। ये कहना था सविता सैन नन्द महासभा की ओर से राजपुर चुंगी स्थित कर्पूरी चौक पर आयोजित भारत रत्न कपूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल का। कार्यक्रम की शुरूआत विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया और जिला पंचायत सदस्य हरिकृपाल सविता ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि भुवन भूषण कमल ने कहा कि जननायक कपूरी ठाकुर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में विशेषकर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के मुख्यमंत्री थे। कपूरी ठाकुर का पूरा जीवन पिछड़ों और प्रताड़ित लोगों की सेवा में बीत गया | कपूरी ठाकुर देशी माटी में जन्मे देशी मिजाज के राजनेता थे, जिन्हें ना पद का लोभ था, ना उसकी लालसा। वे राजनीति में हमेशा अजेय ही रहे, वे कभी चुनाव नहीं हारे, एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री पद को शोभित हुए।

संस्थापक चंद्रभान सिंह समाधिया ने बताया कि सुबह कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाइक रैली की शुरुआत हुई। जो कर्पूरी चौक से शुरू होकर राजपुर रोड, शहीद नगर तिराहा, विवेकानंद चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, नेताजी सुभाष चंद्र चौराहा आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः कर्पूरी चौक पर समाप्त हुई। समारोह में सविता समाज के लोगो ने आगामी चुनावों में संख्या बल के आधार पर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग की। सविता समाज के लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं और 150 वयोवृद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सविता ने मांग उठाई की कपूरी ठाकुर की मृत्यु आज भी संदेहपद बनी हुई है इसकी जाँच हो और 27 प्रतिशत आरक्षण में जातियों को जनसँख्या के आधार हो ताकि किसी विशेष जाति ही लाभ ना प्राप्त कर सके। सभी का धन्यवाद पवन सिंह ने दिया। संचालन जिलाध्यक्ष मनीष सविता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button