राजनीति

Agra : चुनाव समिति पर की टीका टिप्पणी पर मनोज गुप्ता ने कोर कमैटी को सौंपा माफीनामा

नेशनल चैंबर चुनाव में हुए हंगामे और अभद्र व्यवहार का मामला

मनोहर समाचार, आगरा । गत 14 मार्च को हुए चैम्बर चुनाव के संबंध में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता के विरूद्ध शिकायती पत्र कोर कमेटी को प्रेषित किया गया था, जिसमें मनोज कुमार गुप्ता द्वारा गत चैम्बर के चुनाव में चुनाव समिति के प्रति आपत्तिजकन बयान देने का उल्लेख किया गया था। उसी संबंध में आज चैम्बर सभागार में पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल जी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पर्याप्त चर्चा के उपरान्त उन्हें चुनाव समिति के विरूद्ध बेबुनियादी आरोप लगाने का दोषी पाया गया। तत्पश्चात मनोज कुमार गुप्ता द्वारा स्वयं बैठक में उपस्थित होकर खेद प्रकट किया गया तथा चेयरमैन कोर कमेटी योगेन्द्र कुमार सिंघल जी को स्वयं खेद पत्र प्रस्तुत किया गया।

पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल द्वारा बैठक में खेद पत्र को स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से इस प्रकरण को समाप्त किया गया।

कोर कमेटी बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन योेगेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष के के पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, नरेन्द्र सिंह, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, अध्यक्ष संजय गोयल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button