राजनीति
Agra : पंकज बने शिवसेना के महानगर उपाध्यक्ष

मनोहर समाचार, आगरा। दयालबाग निवासी पंकज अग्रवाल को शिवसेना बाल ठाकरे के महानगर प्रमुख नितिन बंसल द्वारा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के आदेश एवं प्रदेश प्रमुख अवध द्विवेदी के नेतृत्व में महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

पंकज अग्रवाल के मनोनयन पर अरविंद तिवारी, हिमांशु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, राजीव खेमका, मोहनलाल अग्रवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।




