धर्म

Agra : आगरा जागरण कलाकार समिति ने कराया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह

मनोहर समाचार, आगरा। आगरा जागरण कलाकार समिति आगरा द्वारा प्रथम कन्या विवाह स्थान -सत्संग भवन ईदगाह पोस्ट ऑफिस के सामने संपन्न हुआ। समिति के माध्यम से पांच लड़कियों के विवाह कार्य पूर्ण किया गया। समिति के माध्यम से सभी कन्यायों को घर-गृहस्थी का पूर्ण सामान प्रदान किया गया। समिति ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया और उन्हें स्वादिस्ट भोजन परोसा गया।

विवाह समारोह में आये हुए मेहमानों ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर नम आँखों से विदा करायी। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश गोयल, जयेश गुप्ता, पं. गरिमा किशोरी जी, श्याम भोजवानी, राकेश लोधी, अनिल गुर्जर, संजीव सिकरवार पार्षद आदि लोग पहुंचे।

इस शुभ अवसर पर बलवीर सिंह, देवेंद्र शास्त्री, कुंज बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजू टाइगर, डॉ. सतेंद्र नायक, कमल कांत, संदीप अग्रवाल, मनोज,शिवनन्दन, राम शंकर पाठक, अजय शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रीती गुप्ता, हेमंत,आशीष आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button