Agra : “राम सिया राम, सिया राम जय जय राम…” और “श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन…” की गूंज में पूर्ण हुआ श्री राम कथा महायज्ञ

मनोहर समाचार, आगरा। कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा कावेरी कुंज कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का समापन हवन, भंडारा, छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार एवं भजन संध्या के साथ भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। “राम सिया राम, सिया राम जय जय राम…”, “श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन…” और “भजो रे मन राम नाम सुखदायी…” जैसे मधुर भजनों की स्वर लहरियों से पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने राम नाम संकीर्तन का महत्व बताते हुए कहा कि कलियुग में राम नाम ही सबसे सरल और प्रभावी साधन है, जो जीवन के कष्टों को हरकर मन को शांति प्रदान करता है। भजन संध्या के दौरान भक्तों ने एक स्वर में प्रभु श्रीराम का गुणगान किया और भक्ति रस में लीन हो गए।
समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत भगवान का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसका दर्शन कर भक्तगण भाव-विभोर हो उठे।
सुबह से देर रात तक चले विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर टीएन अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आर के श्रोत्रिय, कन्हैया भटीजा, महेश मेघदूत, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार गोयल, संजीव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, इंदर लालवानी, किशोर गोपाल आदि उपस्थित रहे।





