बिजनेस

Agra : 61वें आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग फेयर 2026 में आगरा के राजेश कुमार अग्रवाल को ‘सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन’ सम्मान

मनोहर समाचार, आगरा। आगरा निवासी उद्योगपति राजेश कुमार अग्रवाल, पार्टनर – इन्फ्रा इंटरनेशनल, को 61वें आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग फेयर 2026 के अवसर पर ‘सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा प्रदान किया गया।

राजेश कुमार अग्रवाल को यह सम्मान ईपीसीएच निदेशक राकेश कुमार, चेयरमैन नीरज खन्ना और हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ की चेयरपर्सन शालिनी राजपूत द्वारा प्रदान किया गया ।

उल्लेखनीय है कि आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग फेयर विश्व के प्रमुख हस्तशिल्प व्यापार मेलों में से एक है, जहाँ देश-विदेश के हजारों खरीदार, डिज़ाइनर और निर्यातक भाग लेते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगरा के उद्यमी को उत्कृष्ट डिज़ाइन के लिए सम्मानित किया जाना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत डिज़ाइनों में भारतीय पारंपरिक शिल्पकला की सुंदर झलक के साथ आधुनिकता और वैश्विक बाजार की मांग का संतुलित समावेश देखने को मिला। उनके उत्पादों में गुणवत्ता, सृजनात्मकता और सूक्ष्म कारीगरी का विशेष ध्यान रखा गया, जिसे निर्णायक मंडल एवं अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने अत्यंत सराहा।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत राजेश के अग्रवाल ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी पूरी टीम और आगरा के कुशल शिल्पकारों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को नवीन डिज़ाइन और नवाचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। यह सम्मान हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button